अंबिकापुर। गर्लफ्रेंड को लेकर लड़कों के बीच लड़ाई झगड़ा होने की बातें तो आपने सुनी होगी। लेकिन इस बार अंबिकापुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक लड़की की ब्वायफ़्रेंड को लेकर बीच सड़क पर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।
बताया जा रहा है लड़कियों के बीच एक लड़की के बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद हुआ और बात इतना बढ़ गया कि लड़कियों ने सड़क पर ही एक दूसरे पर लात-घूंसे और डंडे से वार करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं लड़कियों ने एक दूसरे के जमकर बाल भी खींचे हैं।
बताया गया कि लड़कियों का पहला गुट बरमपारा का था। जबकि दूसरा गुट सत्तीपारा का था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो यह विवाद प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। यहां बरम पारा में रहने वाली लड़की का किसी लड़के से प्रेम प्रसंग है। उसी लड़के से शक्ति पारा में रहने वाली एक दूसरी लड़की भी प्रेम करती है। बस इतनी सी बात पर दोनो मोहल्ले की दर्जनों युवतियों ने शहर के बीच भीड़भाड़ वाली सड़क पर दोपहर में जमकर बवाल काटा। विवाद बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने देखकर इन्हें समझाया, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।