किसान कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के प्रमुख महासचिव बने खुमेश यादव




रायपुर। किसान कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव ने संगठन का विस्तार करते हुए गरियाबंद निवासी खुमेश यादव को प्रमुख महासचिव का दायित्व सौंपा है। बुधवार को संगठन के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव ने खुमेश यादव को नियुक्ति पत्र दिया और नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी।


प्रदेश प्रमुख महासचिव का दायित्व मिलने पर खुमेश यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ किसान कल्याण संघ से जुड़ना मेरा सौभाग्य है। मैं मूलतः किसान हूं और किसानों की समस्याओं को देखते हुए किसान कल्याण संघ के साथ जुड़कर काम करना है। शुरूआत से ही किसान कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव के नेतृत्व में किसानों के मुद्दे को उठाया जा रहा है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad