छत्तीसगढ़: गिरेगा प्रदेश में तापमान और बढ़ेगी ठंड… रायपुर समेत कई जिलों में देर रात से बारिश…
Uttam Manikpuriनवंबर 21, 2021
0
रायपुर : मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने को है और मंगलवार 23 नवंबर से प्रदेश के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट का काम शुरू होगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इससे ठंड में बढ़ोतरी होगी। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में जबरदस्त बदलाव हुआ है।
राजधानी समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। जिसके चलते तापमान में गिरावट हुई है। वहीं बारिश के थमने के बाद अब ठंड बढ़ने की संभावना बढ़ गई है।3 से 4 दिनों के बाद बादल साफ होने के कारण ठंड बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक 3-4 दिन बाद प्रदेश में बादल साफ हो जाएंगे, जिसके कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म जिला बना हुआ है।