रायपुर : स्वेच्छानुदान हितग्राहियों को 7.50 लाख रूपए की सहायता

रायपुर, 27 नवम्बर 2021

नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने रायपुर जिले के विकासखण्ड आरंग के विभिन्न ग्रामों के भ्रमण के दौरान 12 जरूरतमंद ग्रामीणों को स्वेच्छा अनुदान मद से 7 लाख 50 हजार रूपए की राशि वितरित की। गौरतलब है कि नगरीय प्रशासन मंत्री की अनुसंशा पर जरूरतमंद ग्रामीणों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से यह राशि स्वीकृत की गई है।

स्वेच्छानुदान हितग्राहियों को 7.50 लाख रूपए की सहायता

डॉ. डहरिया ने जिन हितग्राहियों को स्वेच्छानुदान राशि के चेक वितरित किए, इन हितग्राहियों में ग्राम रसनी के सीताराम साहू को जीवकोपार्जन हेतु 2 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम गुमा के टेमनसिंह साहू को स्वरोजगार हेतु 50 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। इसी तरह से ग्राम बनरसी के अवधराम साहू को उपचार हेतु 25 हजार रूपए, ग्राम बैहार के विष्णु प्रसाद साहू को उपचार हेतु 50 हजार रूपए, वार्ड क्रमांक 13 आरंग के चंद्रशेखर देवांगन को उपचार हेतु एक लाख रूपए, ग्राम कुकरा के नरेन्द्र कुमार डहरिया को उपचार हेतु 50 हजार रूपए और ग्राम गुजरा के  भागवत बंजारे को उपचार हेतु 50 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। गनौद के  मालतु तारक को उपचार हेतु 50 हजार रूपए, ग्राम कोसरंगी के  नंद कुमार सोनवानी को उपचार हेतु 50 हजार रूपए, ग्राम बरौदा (माना कैम्प) के  जनत्रीन बाई लहरे को 50 हजार रूपए एवं सीताराम लहरे को उपचार हेतु 50 हजार रूपए और ग्राम पचेड़ा के नेहरू लाल डांडे को उपचार हेतु 25 हजार रूपए का चेक प्रदान किया।

स्वेच्छानुदान हितग्राहियों को 7.50 लाख रूपए की सहायता

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad