किसानों के लिए कोरोना से भी बड़ी समस्या धान खरीदी है- लेकिन जिले के दोनो विधायक लापता है- कैलाश


कवर्धा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी ने धान खरीदी को लेकर एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है। पूरे प्रदेश में धान बेचने से वंचित सर्वाधिक किसानों की संख्या कबीरधाम जिला अंतर्गत थे जिनमें टोकन प्राप्त कर चुके किसानों की संख्या लगभग 13000 के आसपास थी। 20 फरवरी को धान खरीदी बंद होने के उपरांत कलेक्टर ऑफिस के गेट पर धरना - चक्का जाम सहित किसान आंदोलनों के कारण प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने टोकन की जांच कराकर 16 से 19 तारिक तक धान खरीदी की घोषणा किया गया था  और जांच के लिए सचिव स्तर के अधिकारियों का टीम गठित गया था।

लेकिन टोकन की जांच करने के उपरांत भी 20 तारीख को जारी टोकन से  9200 किसानों का ही  धान खरीदी की जा रही है जबकि  19 तारीख को टोकन प्राप्त 4000 किसानो से धान नही  खरीदा जा रहा है। उक्त विषय को लेकर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा 16 और 17 मार्च को जिले के प्रभारी सचिव आर प्रसन्ना से रायपुर में मुलाकात कर  ज्ञापन भी सौंप चुके हैं। विगत 1 माह से खुले आसमान में खरीदी केंद्रों के सामने धान पड़ा है प्रदेश के मुखिया के बयान के आधार पर उम्मीद थी कि समस्त किसानों का धान खरीदा जाएगा लेकिन यह सिर्फ छलावा साबित हो रहा है

 प्रदेश में सर्वाधिक मतों से जीतने वाले कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ,पंडरिया विधायक मान  ममता चंद्राकर भी किसानों के लिए कोरोना से भी बड़ी समस्या धान खरीदी को दूर करने के बजाए मौन होकर खुद ही लापता हो गए हैं और किसान विगत 2 - 3 माह से समस्याओं से जूझ रहे हैं।

उक्त दोनों जनप्रतिनिधियों के द्वारा चुनाव जीतने के उपरांत समस्याओं का निराकरण के लिए विधानसभा मुख्यालय में कार्यालय खोला गया है लेकिन कार्यालय में मंत्री- विधायक कभी भी नही मिलते और ना ही समस्याओं का निराकरण किया जाता है। 19 तारीख धान खरीदी की अंतिम तिथि है लेकिन अभी भी 4000 किसानों का नाम सूची से गायब है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.