वार्ड नम्बर 16 के पार्षद अशोक सिंह ने वार्डवासियों को बांटा मास्क, घरों से ना निकलने की अपील


कवर्धा। कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए सरकार व जनप्रतिनिधि लगातार प्रयास कर रहे हैं। जिसके  मार्फत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं नगर पालिका के वार्डों में भी पार्षद लोगों को जागरूक कर रहे हैं। गुरूवार को वार्ड नम्बर 16 के पार्षद अशोक सिंह ने अपने वार्ड में लोगों के घरों में जा जाकर मास्क वितरण किया। साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए वार्डवासियों को बार-बार हाथ धोने व घर बाहर ना निकलने की अपील की है।

पार्षद अशोक सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस पूरी दुनिया के खतरा बना हुआ है। ऐसे में लोगों को जागकरूक रहना व सुरक्षित रहना बेहद जरुरी है। जिसके चलते आज हमने वार्ड नम्बर 16 में निशुल्क मास्क का वितरण किया। साथ ही वार्ड को सेनेटाईज करने की भी कोशिश की जा रही है। ताकि वार्डवासी पूरी तरह से सुरक्षित रहें।

उन्होंने बताया कि बाजार में मास्क की कमी होने के चलते वार्ड के ही महिला समूह से मास्क बनवाया गया। जिससे समूह को भी काम मिल गया और लोगों को निशुल्क मास्क।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.