कवर्धा जनपद अध्यक्ष के लिए ज्योति भूनेश्वर चंद्राकर और उपाध्यक्ष के लिए पीयूष सिंह का नाम है सबसे आगे


कवर्धा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न होने के बाद सभी राजनैतिक दल के नेता अब जनपद पंचायतों में अध्यक्ष बनाने के लिए जोड़-जोड़ में लग चुके हैं। वहीं कवर्धा जनपद की बात करें तो बीजेपी का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। जिसमें अध्यक्ष के लिए ज्योति भूनेश्वर चंद्राकर व उपाध्यक्ष के पीयूष सिंह का नाम चल रहा है। ज्योति भूवनेश्वर चंद्राकर जनपद अध्यक्ष रही हैं। जिसमें उनका सफल कार्यकाल माना जा रहा है। साथ ही इस बार जनपद पंचायत 20 से तीसरी बार उन्होंने जीत दर्ज की है। इसे देखते हुए उनकी दावेदारी मजबूत दिखाई दे रही है।

वहीं उपाध्यक्ष के लिए पीयूष सिंह का नाम आगे चल रहा है। आपको बता दें पीयूष सिंह जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 से निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वर्तमान में भाजयुमों के जिला महामंत्री हैं। साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के साथ -साथ पार्टी में अच्छी पकड़ रखते हैं। अच्छी पैठ और साफ -सुथरी छवि होने के चलते उन्हें उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.