ग्राम मड़मड़ा में बाल अधिकार संगठन ने किया राज्योत्सव का आयोजन, बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति, झूमे दर्शक

कवर्धा ।बोड़ला ब्लाक अंतर्गत ग्राम मड़मड़ा में बाल अधिकार संगठन के तत्वाधान में राज्योत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 
           
 कार्यक्रम के मुख्यअतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के प्रदेश संयोजक राणा अंकित प्रताप सिंह थे। अध्यक्षता ठाकुर संदीप सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जपं कवर्धा के सभापति रामकुमार सिन्हा, बैगा समाज के अध्यक्ष इतवारी बैगा, उपसरपंच बहल पटेल, पूर्व सरपंच लखन वर्मा, योग प्रशिक्षक लेखूराम चंद्रवंशी, कुलदीप ठाकुर, सुखचैन पटेल, रामभजन झारिया, हेमलाल सिन्हा, अशोक वर्मा, चंद्रकांत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। कहा कि छग राज्य की संस्कृति महान है। हमे गर्व है कि हम छत्तीसगढ़िया हैं। उन्होंने कहा की सभी लोगों को छग का गौरव बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए।
                
बाल अधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी। करमा, ददरिया, सुवा, राउत नाचा, पंथी सहित अन्य लोक पारंपरिक नृत्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, युवा कार्यकर्ताओं का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमन ठाकुर, जिलाध्यक्ष दुर्गेश जायसवाल, शिवभजन, दीपक यादव, पालेश यादव, नीलेश सोनी, रूपेश यादव, कमल ठाकुर, गोवर्धन जायसवाल, नारद यादव, अन्य कार्यकर्तागण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

- योग शिविर का हुआ आयोजन -

सोमवार की सुबह योग शिविर का भी आयोजन हुआ। इसमें योग प्रशिक्षक लेखूराम चंद्रवंशी द्वारा लोगों को योग अभ्यास कराया गया। उन्होंने ग्रामीणों को योग के महत्व को बताते हुए इससे होने वाले फायदों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। यह शिविर पांच दिन तक चलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.