भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा और जिलाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी सहित 11 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर बिलासपुर उच्च न्यायालय ने लगाया रोक

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा व कवर्धा जिलाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी समेत 11 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है।
आपको बता दें कि गन्ना भुगतान सहित किसानों की मांगों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा और किसानों के द्वारा पंडरिया में एसडीएम ऑफिस का घेराव किया गया था। जिसके उपरांत नायाब तहसीलदार के आवेदन पर पंडरिया थाने में प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा जिला और अध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी सहित किसानों और कार्यकर्ताओं के ऊपर 5 धाराओ सहित मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में बिलासपुर उच्च न्यायालय ने गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।


इस पर जिलाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी ने कहा कि भाजयुमों ने किसानों को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन किया था लेकिन भूपेश सरकार के इशारों पर किसानों की आवाज को दबाने तथा दमनकारी निती अपनाते हुए भाजयुमो कार्यकर्ताओं और किसानों पर एफआईआर किया गया। जो बिलकुल गलत था। यही कारण है कि उच्चन्यायलय ने गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है और आगे भी जीत युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की और किसानों की होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.